Posts

Showing posts from May, 2026

अंधा-बेहरा सिस्टम

Image
क्या आपको सबको पता है, इस तस्वीर की कीमत लगी है कुछ 2-4 लाख रुपए खरीददार है मध्य प्रदेश की बीमारू शासन प्रशासन की व्यवस्थाएं तैयार रहिएगा अब जांच होगी समिति बनेगी किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसा सुनने में आएगा मौन रखा जायेगा और बस इससे ज्यादा कुछ नहीं और सबक लेना तो शब्द ही नहीं इनकी डिक्शनरी में भला इससे ज्यादा भयानक तस्वीर इस साल की कौन सी होगी, अपने आप में बोलती हुई तस्वीर, ऐसा लग रहा मानो आप सभी जानते हैं कल जबलपुर के बरगी डेम में जो हादसा हुआ यह उसका अंजाम है। कही पर सही पढ़ा था, युद्ध कुछ देशों में चल रहा जिसमें लोगों की जाने जा रही है, और अगर हम ऐसे परिस्थिति में आते तो हम हमारी सेना के माध्यम जंग तो जीत लेंगे पर अपने गृह युद्ध, लाचार सिस्टम से नहीं जीत पाएंगे। एक मां, क्या होती है इस तस्वीर से साफ समझ आता है, एक उम्मीद क्या होती है इस तस्वीर से आप साफ समझ आता है  एक माँ का ममत्व का क्या होता है इस तस्वीर से आप साफ समझ सकते है और अपने बच्चों के प्रति समर्पण भाव क्या होता है इस तस्वीर से साफ समझ आता है। 15 घंटे बाद भी अपने बच्चे को इस प्रकार पकड़े रहना, ऐसा लग रहा मानो दोन...