मृत्यु की बदलती रीतियां

मृत्यु की बदलती रीतियां एक बेहतरीन गायक और शानदार शख्सियत कृष्णकुमार कुन्नाथ 'केके' मात्र 53 वर्ष की आयु में अचानक उस वक्त अपने फैंस को स्तब्ध छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए शांत हो गए जब वे कोलकाता के एक लाइव कार्यक्रम में मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। अपना सबसे पसंदीदा काम करते हुए यानी गाने गाते हुए उन्होंने आखिरी साँसें ली, एक यही बात सोचकर उनके फैंस जरा सी तसल्ली महसूस कर सकते हैं। सोचने में आता है की अन्य सेलेब्रिटीज़ की तरह उन्होंने भी उस दिन हैल्दी ब्रेकफास्ट लिया होगा, दैनिक व्यायाम, योगा या जिम वर्कआउट किया होगा। कुछ लोगों के साथ व्यावसायिक मीटिंग्स की होंगीं। कार्यक्रम के लिए टिपटॉप तैयार होकर मंच पर पहुंचे होंगे जहाँ उन्हें एक यादगार हाई एनर्जी परफॉर्मेंस देनी थी। उनके शेड्यूल में अगले कुछ महीनों के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रहे होंगे। हो सकता है व्यस्तता इससे भी अधिक रही होंगी। दो दिन पहले जब 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई, उनके पिता का वो बेबस चेहरा, उनके फैंस के सामने वो पगड़ी निकाल कर क्रतज्ञपन व आभार ज्ञापित करके का तरीका आंखे नम कर देने वाला था। भले उनके अंतिम सं...